फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान अराजकतत्वों ने किया बवाल

विज्ञापन
बहरिया के बीएल शतचौरी शैल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज बाबूगंज में हमलावरों की पिटाई से जख्मी अध्यापक आश
विज्ञापन
बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान बहरिया थाना क्षेत्र के बीएल शतचौरी शैल कान्वेंट इंटर कॉलेज बाबूगंज सिकंदरा में अराजकतत्वों ने जमकर बवाल किया। अराजकतत्वों ने हमला कर प्रधानाध्यापक, प्रबंधक सहित कई अध्यापकों के साथ बदसलूकी मारपीट और तोड़फोड़ की। एक अध्यापक के सिर में गंभीर चोट आ गई है। मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएल शतचौरी शैल कान्वेंट इंटर कॉलेज बाबूगंज में कक्षा 12 की भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही थी। कॉलेज का छात्र परीक्षा देने आया था। इसी बीच किसी ने शिकायत की कि आरोपी छात्र बदतमीजी कर रहा है।
इस पर कॉलेज के अध्यापकों ने आरोपी को बुलाकर फटकार लगाई और चेतावनी दी कि अगर ऐसी हरकत करोगो तो परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा। अध्यापकों की डांट से नाराज आरोपी ने मोबाइल से गांव में अपने साथियों को सूचना दी। थोड़ी देर में कई लोग लाठी-डंडा लेकर कॉलेज पहुंचे और अध्यापकों को मारने-पीटने लगे। इसके अलावा कॉलेज में तोड़फोड़ की। जिससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। बच्चे डर के मारे अंदर से कमरा बंद कर अपने आप को सुरक्षित किया। कॉलेज के प्रबंधक लाल बहादुर पाल ने हमलावरों को रोका तो उनके जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन

साथ ही प्रधानाचार्य रामसखा पाल के साथ भी हमलावरों ने अभद्रता की। हिंदी के अध्यापक आशुतोष सिंह की हमलावरों ने पिटाई कर दी, जिससे उनका सिर फट गया और लहूलुहान हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवी भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल हो गया। प्रधानाचार्य रामसखा पाल की तहरीर पर पुलिस ने 18 से अधिक लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिक दर्ज की है।
थानाध्यक्ष बहरिया ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर उपद्रियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर धरपकड़ की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट
उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन लोगों को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।- विवेक यादव एसीपी फूलपुर

बहरिया के बीएल शतचौरी शैल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज बाबूगंज में हमलावरों की पिटाई से जख्मी अध्यापक आश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें