फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आनापुर-नसीरपुर दरगाही सड़क बदहाल

Sat, 11 Jul 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 01 आनापुर-नसीरपुर दरगाही सड़क का हाल-बेहाल
विज्ञापन
प्रतापगढ़ को जोड़ने वाली आनापुर-नसीरपुर दरगाही सड़क की हालत खराब है। 500 मीटर में सैकड़ों गड्ढे लोक निर्माण विभाग की लापरवाही दर्शाते हैं। हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई वर्षों से सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ है। यह प्रमुख मार्ग अयोध्या-बांदा हाईवे और प्रतापगढ़ के कई रास्तों को जोड़ता है। इस मार्ग से शृंग्वेरपुर धाम आने वाले श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहता है। तीस साल पहले शहीद हुए राजेंद्र कुमार शुक्ला के घर को जोड़ने वाली इस सड़क पर एक माह पहले शहीद स्मृति द्वार का सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है, लेकिन सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। कस्तूरी पुर के पूर्व ग्राम प्रधान पवन शुक्ला, राकेश शुक्ला, मोहम्मद इस्लाम, इरफान अहमद, रामसुख पटेल, कड़े दिन गुप्ता, श्री राम गुप्ता, राजू गुप्ता, लल्लू पटेल, संतोषी सरोज, सुशील कुमार, सरोज राजू पांडे, राजकुमार शुक्ला, प्रधान हिदायत हुसैन और नदीम अहमद सहित कई लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें