फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हाईवे पर बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी को रौंदा

Tue, 05 Aug 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो विवेक केसरी
विज्ञापन
प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर सोमवार को कठौली गांव के समीप बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार सब्जी कारोबारी को रौंद दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करछना के वीरपुर गांव का विवेक केशरी (18) सब्जी कारोबारी था। वह सोमवार सुबह बारिश में ही अपनी बाइक से सब्जी खरीदने मेजारोड स्थित नवीन मंडी समिति आ रहा था। वह जैसे ही कठौली गांव के समीप पहुंचा वैसे ही सामने से आ रही बेकाबू पिकअप ने उसे टक्कर मारते हुए रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मेजारोड चौकी इंचार्ज रमेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान विवेक केशरी पुत्र देवी शंकर केशरी के रूप में की। घटना की सूचना पर बदहवास हालात में मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेक केशरी दो भाइयों में छोटा था। वह घर पर ही सब्जी का कारोबार करता था। मां गुड्डी देवी का रो रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एसओ मेजा राजेश उपाध्याय के साथ एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव, एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय पहुंचे। मेजारोड चौकी इंचार्ज रमेश सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें