फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता न मिलने से नाराज महिला ने रोका एसडीएम का वाहन

विज्ञापन
पट्टी तहसील में एसडीएम की गाड़ी रोकती पीड़ित महिला। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के अमुवाही गांव निवासी महिला ने तहसील गेट पर रास्ता अवरुद्ध होने के मामले में कार्रवाई न होने की बात कहते हुए एसडीएम पट्टी का वाहन रोक लिया। हंगामा करते देख एसडीएम ने महिला को अपने करीब बुलाकर समझाया। तहसील क्षेत्र के अमुवाही गांव निवासी छाया सिंह पत्नी राजेश सिंह का आरोप है कि पूर्व एसडीएम द्वारा रास्ता बनवाया गया था।
विज्ञापन

अब इस रास्ते को गांव के कुछ लोगों ने अवरुद्ध कर दिया है। जिससे उन्हें आवागमन में दिक्कत है। मामले की शिकायत पर प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। लगातार फरियाद अनसुनी होने से नाराज महिला ने एसडीएम का वाहन दोपहर में गेट से बाहर निकलते समय रोक लिया और हंगामा करने लगी। हंगामा कर रही महिला को एसडीएम डीपी सिंह ने अपने करीब बुलाया और समझा कर अपने कार्य पर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें