फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमनगंज में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कहा घरेलू कलह की बात सामने आई
विज्ञापन

प्रयागराज। धूमनगंज के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा विहार कालोनी में शुक्रवार की रात प्रमिल कुमार मिश्रा (35) ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घटना के कारणों का पता नहीं चला है लेकिन पुलिस का कहना है कि घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

कौशांबी के मेढरहा गांव निवासी प्रमिल कुमार मिश्रा लाल विहार कालोनी में पत्नी रीना और दो बच्चों के साथ रहता था। वह एक शोरूम में काम करता था। शुक्रवार की रात प्रमिल ने बच्चों के साथ खाना खाया और कमरे में सोने के लिए चला गया। उस समय तक कोई बात नहीं हुई थी। सुबह रीना उठी तो देखा कि प्रमिल ने साड़ी से फांसी लगा ली थी। उसकी चीख पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर देखा, सुसाइड नोट नहीं था। पत्नी रीना ने कोई भी कारण नहीं बताया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आस पास के लोगों का कहना है कि वह घरेलू कलह से परेशान था। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पिता कृपाचार्य शिक्षक हैं और गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें