फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: कुलपति पैनल मामले से जज ने स्वयं को किया अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कुलपति पैनल मामले से न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की कोर्ट ने स्वयं को अलग कर लिया। मुकदमे को न्यायमूर्ति ने रिलीज कर दिया है। अब मुख्य न्यायाधीश मुकदमे की सुनवाई किसी अन्य कोर्ट को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली के सैयद अफजल मुर्तजा रिजवी ने एएमयू के कुलपति पैनल के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इसकी सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन न्यायमूर्ति ने स्वयं को इससे अलग कर लिया। बता दें कि 15 अप्रैल को न्यायालय में सुनवाई हुई थी। इस दौरान प्रो.फैजान मुस्तफा और प्रो.नईमा खातून को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें