फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शरद पूर्णिमा पर आज रात बरसेगा अमृत, वृद्धि और गद योग में आधी रात होगा लक्ष्मी-कुबेर का पूजन

Mon, 06 Oct 2025 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार की रात जागृत पूर्णिमा यानि शरद पूर्णिमा का व्रत -पूजन किया जाएगा। इस दिन वृद्धि व गद योगा व्याप्त रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में रहेगा।
विज्ञापन
शरद पूर्णिमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर सोमवार की रात जागृत पूर्णिमा यानि शरद पूर्णिमा का व्रत -पूजन किया जाएगा। इस दिन वृद्धि व गद योगा व्याप्त रहेगा। चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। इस दिन अर्द्द रात्रि में लक्ष्मी -कुबेर का पूजन-अर्चन किया जाता है। ज्योतिषाचार्य दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जो लोग शरद पूर्णिमा के दिन रात्रि भर जाकर मां भगवती लक्ष्मी और कुबेर की आराधना करते हैं उन पर उसे पर माता लक्ष्मी की परम कृपा होती है। शास्त्र वर्णित है कि साधक रोग मुक्ति के लिए खीर बनाकर श्रीहरि विष्णु को भोग लगाते हैं। खीर को पात्र में रखकर छत पर ऐसे स्थान पर रखा जाता है जहां चंद्रमा की रोशनी पड़े।

विज्ञापन


धन धान्य की वृद्धि के लिए जलाएं घी का दीपक, जपे मंत्र

ज्योतिषाचार्य योगेंद्र शुक्ला के मुताबिक शरद पूर्णिमा की रात गाय के घी का दीपक जलाकर मध्य रात्रि में माता लक्ष्मी,श्री हरि विष्णु और कुबेर देव के मंत्रों का जप करने से धन-धान्य की वृद्धि होती है। इस दिन चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर के प्रसाद से गंभीर बीमारियों से पीड़ित को राहत मिलती है। मान्यता है कि इस रात अमृत बरसता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें