फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : 22 घंटे में प्रयागराज से मुंबई पहुंचेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Sat, 26 Apr 2025 06:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन दो मई से होने जा रहा है। बिहार के सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच शुरू हो रही यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन
सहरसा से मुंबई तक चलेगी अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की तीसरी अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन दो मई से होने जा रहा है। बिहार के सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच शुरू हो रही यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी। इसकी समय सारिणी शुक्रवार को जारी हो गई है। प्रयागराज छिवकी से लोकमान्य तिलक पहुंचने में ट्रेन 22.25 घंटे का वक्त लेगी। प्रयागराज से गुजरने वाली यह पहली अमृत भारत ट्रेन रहेगी।

विज्ञापन

गाड़ी संख्या 11015 लोकमान्य तिलक-सहरसा प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 12.00 बजे लोकमान्य तिलक से रवाना होगी। ठाणे, कल्याण, नासिक, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेंगी।

पांच मिनट के ठहराव के बाद मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, सलौना, खगरिया रुकते हुए रात 2.00 बजे ट्रेन सहरसा पहुंच जाएगी। इसी तरह सहरसा से 11016 का संचालन चार मई से प्रत्येक रविवार सुबह 4.20 बजे होगा, जो शाम 5.15-5.20 बजे प्रयागराज छिवकी एवं सोमवार दोपहर 3.45 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 08, सामान्य श्रेणी के 11, एसएलआर के दो एवं एक कोच पेंट्रीकार का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें