फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदियापुर में आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव

Sun, 16 Apr 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
झंडी मिलने के इंतजार में 40 इकाइयां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करेली के सदियापुर में एक आइस फैक्ट्री में शनिवार रात अचानक अमोनिया गैस रिसाव के चलते अफरातफरी मच गई। फैक्ट्री के अंदर गैस की तीखी गंध और आंखों में जलन से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। लोग घर छोड़कर भागने लगे। खबर पाकर फायरब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब कर्मचारियों ने लीकेज के चलते हो रहे रिसाव को बंद कर लिया था।
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी रोहित गोयल की करेली के सदियापुर में आइस फैक्ट्री है। शनिवार रात कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक फैक्ट्री के अंदर कर्मचारियों और मजदूरों को आंखों में जलन और तीखी गंध महसूस हुई। मजदूर और कर्मचारी आंख मलते हुए बाहर भागे। कुछ लोग गैस रिसाव पर काबू पाने में जुट गए। आसपास के लोगों को भी आंखों में जलन और तीखी गंध का अहसास हुआ तो वे भी दहशत में आ गए। मोहल्ले में भगदड़ सी मच गई। सूचना पर फायरब्रिगेड और करेली पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक फैक्ट्री के कर्मचारियों ने प्लांट में लीकेज के चलते हो रहे अमोनिया रिसाव पर काबू पा लिया था। गैस रिसाव बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना को लेकर बस्ती के लोगों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर करेली जीतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लीकेज के चलते अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। कोई नुकसान नहीं हुआ। जांच की जा रही है कि फैक्ट्री में गैस रिसाव से बचाव के उपकरण थे या नहीं। पिछले चार महीने में अमोनिया गैस रिसाव की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले तेलियरगंज स्थित आलू कोल्ड स्टोर और सहसों के कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ था। सहसों में हुए अमोनिया गैस रिसाव में एक कर्मचारी की मौत भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें