फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: इफ्को में अमोनिया का रिसाव, दो कर्मचारियों की बिगड़ी हालत

Fri, 25 Jan 2019 11:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

फूलपुर थाना क्षेत्र स्थित इफ्को कंपनी में शुक्रवार रात अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां हड़कंप मच गया। गैस की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


हादसा अमोनिया प्लांट में हुआ। रात आठ बजे के करीब यहां शट डाउन लिया गया। ग्रीसिंग करने के बाद जैसे ही स्टार्टर चलाया गया, अचानक अमोेनिया का रिसाव हो गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया। अफरातफरी के बीच कर्मचारी बाहर की ओर भागने लगे। इसी दौरान वहां तैनात टोकियो कंपनी का मजदूर हरिनारायण गैस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

उधर, प्लांट से कुछ दूर पर तैनात गार्ड सुधीर यादव को भी गैस की चपेट में आने से सांस लेने में तकलीफ होने लगी। दोनों की हालत बिगड़ते देख सूचना दी गई तो अफसर मौके पर पहुंचे। आननफानन में दोनों को पहले कंपनी के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर कुछ ही देर के बाद गड़बड़ी दुरुस्त कर ली गई, जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। मामले में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला लेकिन, अफसरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर होने का दावा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें