फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ जेल से कसारी मसारी कब्रिस्तान पहुंचा उमर, भाई के जनाजे में लेगा हिस्सा

Sat, 08 Aug 2026 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाई की मिट्टी में हिस्सा लेने के लिए माफिया अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। वह साढ़े चार बजे के बाद कब्रिस्तान पहुंचा। कुछ देर में  अली अहमद झांसी जेल से पहुंचेगा। इसके बाद अबान के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। 
विज्ञापन
कसारी मसारी कब्रिस्तान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई की मिट्टी में हिस्सा लेने के लिए माफिया अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। वह साढ़े चार बजे के बाद कब्रिस्तान पहुंचा। कुछ देर में  अली अहमद झांसी जेल से पहुंचेगा। इसके बाद अबान के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पूरी कर ली गई है। कब्रिस्तान के बाहर और प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मुख्य गेट पर बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। कब्रिस्तान परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात हैं, जबकि अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जा रही है। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस लगातार लोगों को निर्धारित स्थानों पर रहने की अपील कर रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और वाहन मौके पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें