फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सीएपीएफ सिपाही भर्ती के आवेदन में संशोधन पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 के आवेदनों में कोई त्रुटि रह गई है तो उसे संशोधित करने का एक माैका दिया जा रहा है। इसके लिए पांच से सात नवंबर तक कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की वेबसाइट खुलेगी। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर के जरिये उसमें सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएपीएफ में सिपाही के 39,481 पदों पर भर्ती के लिए पांच सितंबर से 14 अक्तूबर तक आवेदन लिए गए थे। रिक्त पदों के सापेक्ष देशभर के 52,69,500 युवक-युवतियों ने आवेदन किया है। आवेदन की न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल और आयु सीमा 18 से 23 वर्ष निर्धारित थी। इसके आवेदन ऑनलाइन लिए गए थे और लाइव फोटो अपलोड किए गए थे।
आवेदन करने के दाैरान कई अभ्यर्थियों के फोटो ठीक से अपलोड नहीं हुए। इसके अलावा कई के हस्ताक्षर भी निर्धारित फॉर्मेट में नहीं हैं। इसके अलावा जेंडर या वर्ग का कालम भरने में कई अभ्यर्थियों ने गलती की है। इनके कारण वह छंट जाते हैं। इनमें सुधार करने के लिए एसएससी की वेबसाइट पर पांच से सात नवंबर तक खुलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा जनवरी और फरवरी में कराई जा सकती है। इसमें सफल अभ्यर्थियों को बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल, एसएसएफ और एनसीबी में नाैकरी मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें