फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा शुरू, जल्द तैयार होगा कायस्थ भवन

Mon, 05 Dec 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
विज्ञापन
विवाह आदि आयोजन के लिए कायस्थ समाज के लोगों को जल्द ही कम किराए पर कायस्थ भवन उपलब्ध हो सकेगा। कायस्थ पाठशाला के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर की जयंती के समापन समारोह में शनिवार को कायस्थ भवन का शिलान्यास हुआ। इसके साथ एंबुलेंस सेवा का भी लोकार्पण हुआ। एंबुलेंस से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


केपी कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बालकृष्ण नारायण एवं विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रतन लाल हांगलू ने कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह की मौजूदगी में कायस्थ भवन का शिलान्यास किया। इसका निर्माण मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के ऊपर होगा। मुख्य अतिथि ने एंबुलेंस सेवा की भी शुरूआत की। इसके पहले समारोह की शुरूआत काली प्रसाद की वंदना एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मुंशीजी का ही प्रयास था जो आज कायस्थ पाठशाला एक वट वृक्ष की तरह खड़ा है। 

विशिष्ट अतिथि प्रो.हांगलू ने कहा कि कायस्थ पाठशाला को दुनिया भर में अपनी शाखाएं खोलनी चाहिए। इसके पहले अध्यक्ष श्री सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं अंगवस्त्रम, पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। महामंत्री एसडी कौटिल्य ने मुंशीजी का जीवन परिचय दिया। संचालन सीएमपी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आनंद श्रीवास्तव एवं समापन गिरीश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। समारोह में डॉ.केके श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव, कुलदीप नारायण, अनिल श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, गोपास दास सिन्हा, राकेश, सुभाष प्रकाश, अशोक कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन


उधर, सर्वोदय कायस्थ परिषद की ओर से ‘कायस्थ उत्थान में मुंशीजी एवं डॉ.राजेंद्र प्रसाद का योगदान’ विषय पर अल्लापुर में गोष्ठी हुई। इस दौरान दोनों विभुतियों के जन्मदिवस तीन नवंबर को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की गई। गोष्ठी में अध्यक्ष रतन खरे, गुरुदेव प्रसाद खरे, बृजेश श्रीवास्तव, आरएन त्रिपाठी, संतोष पांडेय, राजू नेता आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें