फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शापिंग कार्निवाल--

विज्ञापन
amarujala carnival : The confluence of dance and music with shopping - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
खरीददारी संग नृत्य-संगीत और शाही सवारी का संगम
विज्ञापन

अमर उजाला के शापिंग कार्निवाल का पांचवां और आखिर दिन आज, मस्ती और धमाल के साथ चढ़ा बाजार
प्रयागराज। मंगलवार की सांझ ढलते ही खरीदारी संग संगीत और शाही सवारियों का प्रयागराजवासियों ने जमकर लुत्फ उठाया। अमर उजाला शापिंग कार्निवाल में खुशियों का तोहफा लूटने के लिए लोगों में हर तरफ होड़ रही। इसी के साथ दीपोत्सव से पहले सिविल लाइंस का बाजार नई रंगत में कुलांचे भरने लगा। बच्चों, महिलाओं के चेहरे पर तैरती मुस्कान इस बात का एहसास कराने के लिए काफी थी। हाथी, घोड़े व बग्घी की सवारियां के साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। खुशियों और सौगातों की लगातार पांच दिन तक बारिश के साथ बुधवार को शापिंग कार्निवाल विदा हो जाएगा।
सिविल लाइंस में शापिंग कार्निवाल के चलते मंगलवार को बाजार चढ़ गया। हर शो रूम में खचाखच भीड़ उमड़ी। कार्निवाल में हर कदम पर छाई खुशियों ने लोगों के चेहरे की चमक बढ़ा दी। कार्निवाल के मुक्ताकाशीय मंच पर सुरों की चासनी खूब घुली। चौक की शीला पहले बार मेले की रंगत में पहुंच कर भाव विभोर हो उठीं। उनका कहना था कि महज पांच रुपये के कूपन पर इतने बले कार्निवाल में मस्ती वाकई दिवाली का यादगार तोहफा है। वरना ऐसे मेले में किसी भी राइड व झूले के लिए 50 से सौ रुपये प्रति टिकट खर्च करने पड़ते हैं। चौफटका के अमित किशोर भी सिर्फ कूपन पर बच्चों को ढेरक सारी खुशी दिालकर मुग्ध थे। मम्फोर्डगंज के पंकज अपनी पत्नी व बच्चे को लेकर पहुंचे थे। उनका कहना था कि अमर उजाला ने वाकई प्रयागराज को इस कार्निवाल केजरिए बेशुमार खुशी दी है। इस मेले में दिवाली से पहले हर अमीर-गरीब को झूमने, थिरकने और आनंदित होने का मौका मिला। बालसन के मोहनलाल, कटरा के पंकज श्रीवास्तव और गोलू मिश्रा ने बच्चों के साथ जंपिंग, कार झूला, ट्रेन झूला, बाउंसी टॉय, हार्स राइड, कैमल राइड का लुत्फ उठाया। खरीददारी संग नृत्य, गायन और राइडिंग के संगम में सराबोर होने के लिए सुभाष चौराहे से लेकर पत्थर गिरजा घर तक खचाखच भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

नई प्रतिभाओं ने नृत्य-गायन से बिखेरा हुनर का जलवा
पहली बार मंच पाकर खिले युवा कलाकारों के चेहरे
प्रयागराज। गीत-संगीत संग चुटकुलों और कविताओं से शापिंग कार्निवाल की चौथी निशा यादगार बनी। भव्य मंच पर युवा भी थिरके और बाल कलाकारों ने तोतली जुबान से सुरों को सजाया, ठुमके भी लगाए। शांभवी सिंह और आशीष बनर्जी ने एक से बढ़कर एक फिल्मी नगमों से समा बांधा। सुरों की शाम सजी तो मेले में आए तमाम युवक-युवतियां खुद को नहीं रोक सके और मंच उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। डांसिंग में आर्ना गुप्ता, आराध्या गुप्ता, शौर्य श्रीवास्तव, मुस्कान, प्रभव दत्त दुबे,तनिष्का सिंह, कैश्वी कश्यप, आध्या कश्यप, त्रिमूर्ति बैंड, जाह्नविका सिंह, प्रिशा मिश्रा, परी के अलावा आराध्या चौरसिया और अनमोल वर्मा का समूह नृत्य सराहा गया। मायरा व परी, दिव्यांश सेठ भी थिरके। इसी तरह शश्वित पांडेय, तनवीर आलम, राहुल मिश्रा, सिमरन, सान्या, चांदनी, इशरा, प्रणव मलिक, शिखा शंकर, मुकेश कुमार, केके गौतम, हरिओम, प्रणेश देशपांडे ने सुर सजाए। उमा अजीज ने कविता पाठ किया। सतीश मलिक पैड पर, गिटार पर अमित मोहन, सिंथेसाइजर पर दुर्गेश ने संगत की। संचालन किया सौरभ ने।
ये हैं कार्निवाल के सहयोगी
मुख्य सहयोगी हैं पान पारस कायम। अन्य सहयोगियों में यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नॉलेज पार्टनर, विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल।
शापिंग कार्निवाल में मंच पाने का आज आखिरी मौका
प्रयागराज। अमर उजाला शापिंग कार्निवाल में शहर की प्रतिभाएं बुधवार तक अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकती हैं। समय के अभाव के चलते मंगलवार को कई कलाकारों को मंच पर हाजिरी लगाने का मौका नहीं मिल सका। ऐसे लोगों की प्रस्तुतियां बुधवार को होंगी। कार्निवाल के आखिरी दिन खरीदारी और मनोरंजन के साथ नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्निवाल में शाही बग्घी-हाथी का क्रेज
प्रयागराज। शापिंग कार्निवाल में मंगलवार की शाम वैसे तो हर झूले पर भीड़ लगी रही, लेकिन हाथी और शाही बग्घी की सवारी के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करते देखा गया। एक्सिस बैंक तिराहे के पास हाथी पर घूमने के लिए बच्चों और किशोरों की कतार लगी रही। हाथी पर बच्चे को घुमाना हर किसी की पहली पसंद रही।

amarujala carnival : The confluence of dance and music with shopping- फोटो : CITY DESK

amarujala carnival : The confluence of dance and music with shopping- फोटो : CITY DESK

amarujala carnival : The confluence of dance and music with shopping- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें