इंतजार की घड़ियां खत्म, अब अमर उजाला शुभ-लाभ कर्निवॉल का आगाज 11 अक्तूबर शनिवार से होने जा रहा है। पांच दिवसीय कर्निवाल में लोग बच्चों संग शॉपिंग ही नहीं मनोरंजन भी कर सकेंगे।
इंतजार की घड़ियां खत्म, अब अमर उजाला शुभ-लाभ कर्निवॉल का आगाज 11 अक्तूबर शनिवार से होने जा रहा है। पांच दिवसीय कर्निवाल में लोग बच्चों संग शॉपिंग ही नहीं मनोरंजन भी कर सकेंगे। सिविल लाइंस के एमजी मार्ग पर पैलेस थियेटर के सामने वाली सड़क पर लगे मंच पर शाम साढ़े छह बजे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कर्निवॉल का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला शुभ-लाभ शॉपिंग कर्निवाल में इस बार सुर-लय-ताल का संगम देखने को मिलेगा। पहले दिन का मुख्य आकर्षण गंगा आरती होगी। सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग की सतरंग छटा हर किसी को लुभाएगी। कर्निवाल में हर रोज कलाकारों को मंच दिया जाएगा। नई उभरती प्रतिभाएं भी अमर उजाला कर्निवाल के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगी। गीत-नृत्य और संगीत की त्रिवेणी का लुत्फ शहरी 15 अक्तूबर तक उठा सकेंगे। कर्निवाॅल में बच्चों के लिए झूले, घोड़े, ऊंट की सवारी मुफ्त रहेगी।
लाइव परफार्मेंस के लिए कराएं मुफ्त पंजीयन
शॉपिंग कर्निवाल में लाइव परफार्मेंस के लिए इच्छुक कलाकार,नृत्य-संगीत, संस्थाएं मुफ्त में अपना पंजीयन करा सकती हैं। पंजीकरण के लिए अपना नाम, उम्र, समूह या संस्थान के साथ अपनी विधा का नाम और फोन नंबर की जानकारी मोबाइल नंबर 9675897474, 9675898659, 9675898656 पर व्हाट्सअप करें या ईमेल आईडी ald-cityreporter@ald.amarujala.com पर भेजें।