सिर्फ दो मिनट कहकर न बिगाड़ें शहर की यातायात व्यवस्था : पुलिस आयुक्त
सड़क किनारे वाहन खड़ा करके दुकानों से सामान खरीदने वाले लोग अक्सर यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते हैं कि वह सिर्फ दो मिनट में चले जाएंगे। उनकी यह दो मिनट की लापरवाही शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ने के लिए काफी है। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने नागरिकों से अपील की है कि वह सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा न करें। निर्धारित पार्किंग स्थल का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि कई लोग दुकानों से सामान खरीदने के लिए सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर देते हैं।
इस दौरान वह यह नहीं सोचते कि उनकी वजह से आगे-पीछे चलने वाले दूसरे वाहनों को कितनी परेशानी होती है। जब पुलिसकर्मी ऐसे वाहन चालकों को गाड़ी हटाने के लिए कहते हैं तो उनका जवाब होता है कि दो मिनट में हट जाएंगे। कुछ लोगों की बहाने वाली यह लापरवाही उस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लगने और जाम का कारण बनती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का भी दायित्व है। लोगों को अपनी सुविधा के साथ दूसरों की परेशानी का भी ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी सावधानी और जिम्मेदारी दिखाकर जाम की समस्या को कम किया जा सकता है।
झूलों की मस्ती, कैमल सफारी का रोमांच और बग्घी पर शाही सवारी
शुभ लाभ शॉपिंग कार्निवल में बच्चों के मनोरंजन के लिए भी खास आकर्षण रहे। कोई जंपिंग झूले पर उछल-कूद करता नजर आया तो कोई कैमल सफारी का आनंद लेता दिखा। बग्घी की शाही सवारी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। परिवार के साथ पहुंचे बच्चों ने झूलों और दूसरी मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। वहीं अभिभावकों ने खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजन से सजी शाम ने कार्निवाल में पहुंचे लोगों को उत्साह और उमंग से भर दिया।
आज ढेड़िया लोकनृत्य और गीत-संगीत की धूम
कार्निवाल में रविवार को लोक संस्कृति और गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां खास आकर्षण रहेंगी। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से मीनू तिवारी की टीम ढेड़िया लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगी। इसके साथ ही नृत्य और गीत-संगीत के कार्यक्रम भी होंगे। लोकनृत्य की पारंपरिक छटा और कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों को अपनी संस्कृति से रूबरू कराएंगी। शहरवासी खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकेंगे।
स्थानीय कलाकारों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका
अमर उजाला शुभ-लाभ कार्निवाल में स्थानीय कलाकारों, नृत्य-संगीत समूहों और संगीत संस्थाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक कलाकार आयोजन में पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना नाम, उम्र, समूह, प्रस्तुति का विवरण और मोबाइल नंबर लिखकर अमर उजाला कार्यालय के 9675897474 और 9675897416 व्हाट्सएप नंबर पर भेजना होगा। पंजीकृत कलाकारों को कार्निवाल के मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।
सहयोगी
मेन स्पांसर- बघेल ग्रुप (सोलर वाला 24)
पावर्ड बाय- एएसएम लैंड एंड डेवलपर
ज्वेलरी पार्टनर- राजवंश ज्वेलर्स
फूड पार्टनर- हीरा हलवाई एंड संस
नॉलेज पार्टनर- विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल
बैंकिंग पार्टनर- यूनियन बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक