फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान 28 जून को

विज्ञापन
amar ujala bhavishya jyoti - फोटो : au
विज्ञापन
अमर उजाला ‘भविष्य ज्योति सम्मान’ आज
विज्ञापन

0 सम्मान समारोह में दसवीं-बारहवीं के मेधावियों का होगा अलंकरण
प्रयागराज। अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वाह के क्रम में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई से इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के तहत शुक्रवार को होने वाले समारोह में जनपद में अपनी प्रतिभा से धाक जमाने वाले मेधावियों का सम्मान आईजी जोन मोहित अग्रवाल करेंगे। राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) के सभागार में होने वाले सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 30 से अधिक विद्यालयों के मेधावी अपने माता-पिता और शिक्षक और प्रधानाचार्यों के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें