फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela 2019: तंबाकू छोड़ने के लिए अमर उजाला और सिपला निकोटेक्स की अनूठी पहल

Thu, 07 Feb 2019 08:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

तंबाकू की लत आपकी जिंदगी को बर्बाद कर सकती है। तंबाकू से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। इसके बावजूद लोग इसे त्यागने में असमर्थ हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला, दवा कंपनी सिपला निकोटेक्स के साथ मिलकर कुंभ मेले में एक अनोखी पहल कर रहा है। कुंभ मेले में एक कार्यक्रम के जरिए लोगों से तंबाकू छोड़ने के लिए अपील की जाएगी। अमर उजाला और सिपला निकोटेक्स शुक्रवार को  'लीव टौबैको एंड लिव लांग' कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। 

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को एक कागज की नाव के साथ फूल दिए जाएंगे, जिसे संगम में तैरने के लिए छोड़ा जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन एक सप्ताह बाद फिर किया जाएगा।  बता दें कि, बाद में नदी से कागज की नाव हटाने की व्यवस्था की गई है, ताकि जल प्रदूषण न हो। 
विज्ञापन


यह कार्यक्रम कल 8 फरवरी को संगम क्षेत्र के सेक्टर-3 के वीआईपी घाट पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंभ मेले के एडीएम होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें