सहसों के देवनहरी गांव में लेफ्टिनेंट अमन पाल का स्वागत करते फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल।
- फोटो : Archive
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर नियुक्त होकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले देवनहरी गांव के युवा प्रतिभा अमन पाल के गांव लाैटने पर ग्रामीणों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया।
इस दाैरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित फूलपुर सांसद प्रवीण सिंह पटेल ने कहा कि अमन पाल की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। अमन पाल के पिता कानपुर नगर में आरक्षी पद पर कार्यरत है। ग्रामीणों ने कहा कि सेना में अधिकारी बनकर अमन पाल ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस मौके पर राम भवन पाल, शिवनारायण सिंह, विजय पाल, संदीप द्विवेदी, मूलचंद पाल आदि मौजूद रहे।