बगबना निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी अमन कुशवाहा को नवीं हीरोज अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अक्तूबर तक थाईलैंड के पताया में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में रवाना होने से पूर्व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में उन्हें सफलता के लिए बधाई दी गई। मौके पर संगठन के कोषाध्यक्ष सैयद रफत और अंतरराष्ट्रीय इक्वांडो खिलाड़ी मोहम्मद नदीम आदि रहे।