स्कूलों के लिए बन रहा अल्टरनेटिव एकेडमिक कैलेंडर 0 एनसीईआरटी की ओर छात्रों की पसंद को पठन- पाठन में शामिल करने की तैयारी प्रयागराज। स्कूली शिक्षा में विद्यार्थियों के लिए उनकी पसंद से जुड़ी एक्टीविटीज को शामिल करने के उद्देश्य से नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की ओर से अल्टरनेटिव एकेडमिक कैलेंडर बना रहा है। एकेडमिक कैलेंडर खासतौर पर उन एक्टिविटीज को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है जिससे आनंदपूर्ण तरीके से चीजों को सीखने में मदद मिलेगी। एकेडमिक कैलेंडर में छात्रों की पसंद की बात शामिल करने के सम्बंध में सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल ने स्कूलों से जुड़े सभी प्रधानाचार्यो को लिखे पत्र में एकेडमिक कैलेंडर खासतौर पर उन एक्टिविटीज को ध्यान में रखकर तैयार करने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि इसके जरिए आनंदपूर्ण तरीके से चीजों को सीखने में मदद मिलेगी। कैलेंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके नई चीजों को सीखने के तरीके भी बताएगा। बोर्ड ने स्कूल के प्रमुखों से कहा है कि हम जल्द ही यह कैलेंडर आप लोगों के साथ साझा करेंगे। 0 स्कूल के प्रधानाचार्यो से कहा है कि जिन हालात से देश गुजर रहा है ऐसे में सभी स्कूल प्रमुखों को एकेडमिक गतिविधियों को मैनेज करने के लिए एजुकेशन प्रक्रिया में परिवर्तन करके नयापन लाने की जरूरत है। पत्र में आगे लिखा है कि प्रधानाचार्य के तौर पर आपको मौजूदा हालात में बड़ी भूमिका निभानी है। यह कैलेंडर वर्तमान आपातकाल से निपटने के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की कठिन घटनाओं का सामना करने के तरीके भी सिखाए। 0 मानव संसाधन विकास मंत्रालय के डिजिटल लर्निंग/ ई-लर्निंग प्लेटफॉर्मों का उपयोग करने का निर्देश भी स्कूल प्रमुखों को दिया है। उन्होंने स्कूल प्रधानाचार्यो से सीबीएसई के एएसएआर एप पर अपना काम साझा करने के लिए कहा है। साथ ही उनको इनोवेटिव टाइमटेबल, असाइनमेंट्स, क्वेश्चन बैंक को बोर्ड के साथ शेयर करने को कहा है। उन्होंने प्रधानाचार्यो से कहा है कि आपके प्रयास आपके स्कूल तक ही सीमित ना रहें।