फाफामऊ बेला कछार में आलू एवं सरिया की लूट करते गांव के लोग
बेला कछार में फेंके गए कोल्ड स्टोर के मलबे से क्षेत्रवासी आलू के साथ-साथ सरिया, ईंट एवं लकड़ी लूटने में लगे हैं। कुछ कबाडी मौके पर तराजू से तौलकर सरिया खरीद रहे हैं। तो कुछ लोग सरिया लेकर कबाड़ियों की दुकानों में बेच रहे हैं। इससे कबाड़ियों की कमाई बढ़ गई है।
चंदापुर में ध्वस्त हुए कोल्ड स्टोर से मलबा ले जाकर घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर बेला कछार में फेंका जा रहा है। इस मलबे से आसपास के लोग आलू निकाल रहे हैं। आलू के साथ-साथ लोग मलबा से सरिया, ईंट एवं लकड़ी भी निकल रहे हैं। हथोड़ा से पीलर तोड़कर उसमें से सरिया निकाल रहे हैं। इस कार्य में अप्पे, मैजिक, बाइक, ट्रॉली आदि वाहन लगे हुए हैं। कई दुकानदार भी आलू लाकर बाजार में बेच रहे हैं। कुछ दुकानदार अपने दुकानों पर इसी आलू से खानपान की चीजें बना रहे हैं।
फाफामऊ बेला कछार में आलू एवं सरिया की लूट करते गांव के लोग
फाफामऊ बेला कछार में आलू एवं सरिया की लूट करते गांव के लोग