फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : यूपीपीएससी के नए सचिव आलोक कुमार ने कार्यभार संभाला

Thu, 08 Sep 2022 09:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग के सचिव रहे जगदीश का तबादला 23 अगस्त को अपर निदेशक यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर कर दिया गया था और इस पर तैनात रहे आलोक कुमार को यूपीपीएससी का सचिव बनाया गया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के नए सचिव आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के अपर निदेशक के पद पर तैनात थे। वह 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन



आयोग के सचिव रहे जगदीश का तबादला 23 अगस्त को अपर निदेशक यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के पद पर कर दिया गया था और इस पर तैनात रहे आलोक कुमार को यूपीपीएससी का सचिव बनाया गया था। जगदीश को 24 अगस्त को यूपीपीएससी से रिलीव कर दिया गया था और उन्होंने दो सितंबर को नया पदभार ग्रहण कर लिया था।


इसके बाद आलोक कुमार को अपर निदेशक मेडिकल सप्लाई मेडिकल कॉरपोरेशन के पद से रिलीव कर दिया गया था। जगदीश के यहां से जाने के बाद उप सचिव विनोद कुमार गौड़ को सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। आयोग के मीडिया प्रभारी पुष्कर श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को आलोक कुमार ने आयोग के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें