फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : महिला की अश्लील वीडियो बनाकर मिलने का बनाया दबाव, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Sun, 30 Aug 2026 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जॉर्जटाउन इलाके में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर अकेले में मिलने का दबाव और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति को आरोपी ने फोन करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
girl crime - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जॉर्जटाउन इलाके में एक महिला की अश्लील वीडियो बनाकर अकेले में मिलने का दबाव और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के पति को आरोपी ने फोन करने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 

एफआईआर के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि 14 मई 2026 को पत्नी के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम बलिया के सगरपाली निवासी अमित ओझा बताया। कहा कि उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है, अब उसे अकेले में मिलना पड़ेगा, ऐसा नहीं करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।  शिकायतकर्ता का दावा है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद है।

विज्ञापन


घटना के बाद महिला ने जानकारी पति को दी। इसके बाद व्यक्ति ने आरोपी को फोन कर समझाया और वीडियो डिलीट करने को कहा। आरोप है कि इस पर अमित ओझा ने गालीगलौज करते हुए वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने 19 मई को जॉर्जटाउन थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद चार जून को पुलिस आयुक्त को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई। वहां से भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें