फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रजिस्ट्री के बाद रुपये हड़पने का आरोप

Mon, 03 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करमा। प्रार्थना पत्र दिखाते हुए किसान दशरथ लाल
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के बोगी गांव के किसान दशरथ लाल ने जमीन रजिस्ट्री के बाद लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्हें बकाया पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन

दशरथ लाल ने बारा तहसील के एक व्यक्ति से 0.3220 हेक्टेयर भूमि 40 लाख रुपये में बेचने का सौदा किया था। तय समझौते के अनुसार, 16 लाख रुपये का चेक, 4 लाख रुपये बैंक खाते में और 50 हजार रुपये नकद मिलने थे। शेष 19 लाख 50 हजार रुपये 10 दिनों में देने का वादा किया गया था। किसान को केवल 4 लाख रुपये खाते में और 50 हजार रुपये नकद ही मिले। 16 लाख रुपये का चेक दो बार बैंक में लगाने पर भी बाउंस हो गया। दशरथ लाल ने बकाया रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी घूरपुर अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें