फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर फायरिंग-बमबाजी में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Fri, 23 Nov 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
अल्लापुर में पूरा दलेल मोहल्ले में एक मकान को लेकर बुधवार रात हुई फायरिंग एवं बमबाजी में जार्जटाउन पुलिस ने ताराचंद हास्टल के एक छात्र समेत पांच आरोपियों को अल्लापुर पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। सभी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, पांच मोबाइल फोन एवं पांच बाइक की गई है। इन सभी का चालान करके पुलिस ने इनको जेल भेज दिया। इस मामले में वादी रमेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को नौ नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में भूपेंद्र सिंह पुत्र निवासी जार्जटाउन, धीरज मिश्रा निवासी अल्लापुर, अनुराग सिंह उर्फ मोहर निवासी ताराचंद छात्रावास, अमरीश यादव निवासी मऊआइमा, दिवाकर यादव निवासी शिवकुटी शामिल हैं। इन पर बुधवार की देर-रात अल्लापुर यूको बैंक के पास लामबंद होकर फायरिंग एवं बमबाजी करने का आरोप है।

वहीं, बृहस्पतिवार को इस मामले में पुलिस ने रमेश कुमार सिंह की तहरीर पर जान से मारने की कोशिश के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। रमेश सिंह ने आरोप लगाया है कि शिवेंद्र सिंह, अनुभव सिंह उर्फ दरोगा, आकाश सिंह, सर्वेश सिंह उर्फ अंश, अनुराग सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरीश यादव, धीरज, दिवाकर यादव समेत पांच अज्ञात लोगों ने उसको जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला किया। इंस्पेक्टर निशिकांत राय का कहना है कि शेष अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। बता दें, बुधवार की देर-रात अल्लापुर में एक मकान कब्जाने के विवाद में कई राउंड फायरिंग के साथ ही बम भी चलाए गए। इसमें उधर से गुजर रहा एक राहगीर भी गोली लग जाने से घायल हो गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें