फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे ने मासूम के सिर पर भी किया था वार

विज्ञापन
Allahpur murder case - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
भारी चीज से हुए हमले में टूट गई थी सिर की हड्डी
विज्ञापन

पुलिस को दूसरे दिन भी नहीं मिला हत्यारे का सुराग
प्रयागराज। अल्लापुर के संजय नगर में मासूम दीपक को बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। हत्यारे ने उसके सिर पर भी वार किया था। जिससे उसे गंभीर चोट आई थी। माना यह भी जा रहा है कि सिर पर जोरदार वार से वह अचेत हो गया जिसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई। उधर पुलिस दूसरे दिन भी हत्यारे का सुराग हासिल नहीं कर सकी।
अल्लापुर के संजय नगर में रहने वाले सियाराम का बेटा दीपक(5) सात नवंबर की रात पड़ोसी के बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला था। घरवाले उसे एसआरएन और फिर निजी अस्पताल ले गए थे जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद शाम सात बजे के करीब परिजन पहले उसे अल्लापुर चौकी के पास स्थित अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। उधर मासूम की हालत हर बीतते पल के साथ बिगड़ती ही जा रही थी। उसके गले व सिर में चोट थी और जख्मों से लगातार खून बह रहा था। खून से लथपथ हाल में उसे लेकर परिजन एसआरएन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर भी स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

किसी तरह भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उधर पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारे ने मासूम को मारते वक्त बेरहमी की हदें पार कर दी थीं। उसने न सिर्फ उसका गला रेत दिया था बल्कि किसी वजनी चीज से उसके सिर पर वार भी किया था। पोस्टमार्टम में पता चला कि जोरदार वार से उसके सिर में दाहिने ओर गहरा जख्म तो हुआ ही था, एक हड्डी भी टूट गई थी। उधर मामले की जांच में जुटी पुलिस अब तक हत्यारे का कोई सुराग हासिल नहीं कर पाई है। मृतक बच्चे का मानसिक रूप से विक्षिप्त ताऊ भी शक के घेरे में है लेकिन अब तक कोई गवाह न मिलने से पुलिस बैकफुट पर है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन का कहना है कि जांच की जा रही है।
लिखकर दिया था, सीढ़ी से गिरकर हुआ घायल
उधर जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को एक चौंकाने वाली जानकारी मिली है जिससे हत्या में किसी करीबी का हाथ होने का शक और गहरा गया है। दरअसल पुलिस सूत्रों की मानें तो एसआरएन में बच्चे को भर्ती कराते वक्त पिता सियाराम की ओर से लिखकर दिया गया कि वह सीढ़ी से गिरने की वजह से घायल हुआ। यह बात पुलिस के गले से नहीं उतर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। जबकि बच्चे के गले व सिर पर चोट के जाहिराना निशान थे। सूत्रों की मानें तो इस बारे में परिजनों से पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन

मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
उधर मासूम की मौत से परिवार में दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। मां शोभा व पिता सियाराम तो रोते-रोते बेसुध हो जा रहे थे। चाचा दिनेश व अन्य परिजनों का भी बुरा हाल रहा। परिवारवालों की हालत देख आसपास के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। माता-पिता की दो संतानों में दीपक बड़ा था। छोटा भाई आर्यन अभी तीन साल का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें