फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के उपयोग से एनसीआर ने बचाए पांच करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
0 एनसीआर ने 124 लाख यूनिट बिजली का किया उत्सर्जन प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा सौर ऊर्जा को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका अब सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में एनसीआर के प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मंडल में सौर ऊर्जा के उपयोग से रेलवे ने 5.01 करोड़ रुपये की बचत की। इतना ही नहीं, इस अवधि में एनसीआर ने 124 लाख यूनिट बिजली का उत्सर्जन भी किया। खास बात यह रही कि अन्य जोनल रेलवे के मुकाबले एनसीआर में सौर संयंत्रों की उत्पादकता सर्वाधिक रही। वित्तीय वर्ष 2020-21 में एनसीआर ने 106 लाख यूनिट ऊर्जा उत्पन्न की थी, जो पिछले वित्तीय वर्ष में बढ़कर 124 लाख यूनिट पहुंच गई। साथ ही इस वर्ष सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से राजस्व बचत में 26 फीसदी का सुधार किया गया। जोन के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा बताते हैं कि एनसीआर की कुल स्थापित क्षमता 11.03 मेगावाट है। प्रयागराज जंक्शन समेत जोन के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन, जीएम कार्यालय, डीआरएम कार्यालय  आदि कार्यालयों भवन में रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाए गए हैं। इस वर्ष सौर ऊर्जा का उपयोग करके एनसीआर द्वारा कार्बन उत्सर्जन मेें तकरीबन 10500 टन की कमी की गई। इसके अलावा एनसीआर के सौर पैनलों ने इस वर्ष 12.8 प्रतिशत का कैपेसिटी यूटिलाइजेशन फैक्टर (सीयूएफ) दर्ज किया है जो सभी जोनल रेलवे में सर्वाधिक है। जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि के लिए अफसरों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें