फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे किसान की मौत, बेटा नेवी में, दामाद ने कराया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सुनारिया बाईपास पर खेतों से घर लौट रहे सूर्यानगर के बाइक सवार किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में किसान की मौत हो गई। 60 वर्षीय श्रीदत्त का एकलौटा बेटा नेवी में नौकरी करता है। ऐसे में उसके दामाद ने शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक जींद के लिजवाना कलां निवासी हरि दीपेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि बालंद गांव में है, जबकि ससुर श्रीदत्त परिवार सहित जींद बाईपास स्थित सूर्या कालोनी में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा नवीन नेवी में कार्यरत है। जबकि दोनों बेटी शादीशुदा हैं। सास कमलेश घरेलू कामकाज करती है। बुधवार शाम को श्रीदत्त बाइक पर बालंद गांव के खेत में गए थे। शाम करीब सात बजे जब वापस लौट रहे थे, तब सुनारिया के आउटर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे लहूलुहाल हालत में गिर पड़े। वे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। उनके सिर व कानों से खून निकल रहा था। साथ ही पेट व पैर पर चोट के निशान थे। उन्हें तत्काल पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें