फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को चूना लगाने वाले छह परिचालकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। टिकटों की बिक्री की रकम का गबन करने के मामले को रोडवेज प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। इस मामले में अब उसकी ओर से आरोपी 6 संविदा परिचालकों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इन सभी ने मैजिक पेन का इस्तेमाल कर टिकटों की बिक्री की रकम में हेरफेर किया। सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। आरोपियों में संविदा परिचालक विवेक कुमार यादव, विनय कुमार भारतीय, चंदन यादव, प्रवीण कुमार तिवारी, सुनील कुमार चौधरी और शुभम त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें