फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश का कार्यकाल बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश का कार्यकाल बढा दिया गया है। आमतौर पर संघ के प्रांत प्रचारक का कार्यकाल तीन वर्ष तक रहता है, लेकिन काशी प्रांत में कोरोना की पहली से तीसरी लहर के दौरान किए गए सेवा कार्य, टीकाकरण अभियान के साथ संघ के कार्यक्रमों के विस्तार के चलते रमेश का कार्यकाल बढ़ाया गया है। संघ प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ एमजे त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि अभियान के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे पर काशी प्रांत में उल्लेखनीय कार्य के चलते प्रांत प्रचारक का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें