फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस का ताला तोड़कर 1.30 लाख नकद उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कटरा में जगराम चौराहे के पास स्थित प्रिंटिंग प्रेस का ताला तोड़कर चोर ₹1.30 लाख नगद और मोबाइल चोरी कर ले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। सलोरी के रहने वाले पवन कुमार शुक्ला कटरा में जगराम चौराहे के पास फ्लेक्स प्रिंटिंग का काम करते हैं। वही उनका ऑफिस भी है। रोज की तरह सोमवार रात भी वह ऑफिस में ताला बंद करके घर चले गए थे। अगले दिन सुबह पहुंचने पर देखा तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। भीतर जाने पर सारा सामान बिखरा मिला। कैश काउंटर चेक करने पर उसमें रखे ₹1.30 लाख गायब मिले। इसके साथ ही दो मोबाइल भी गायब थे। चोरों ने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया था। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना तुरंत दी तो 112 नंबर की पुलिस पहुंची। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें