प्रयागराज। नरेंद्र गिरि की मौत के मामले के आरोपी आनंद गिरि की जमानत अर्जी पर एक बार फिर सुनवाई टल गई है। कोर्ट ने मामले में सुनवाई के लिए 24 फरवरी की तिथि लगाई है।
इसके पहले कोर्ट में उपस्थित आनंद गिरि के आधिवक्ता की ओर से जमानत पर रिहा किये जाने की मांग की गई। जवाब में कोर्ट ने पहले आनंद गिरि की पूर्व के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी। सीबीआई के अधिवक्ता ने आस्ट्रेलिया में लगे आरोप की जानकारी कोर्ट को बताई। कोर्ट ने कहा कि मामले की जानकारी सीबीआई अपने हलफनामे में दे। इस पर सीबीआई के अधिवक्ता ने कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 24 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी।