फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर बुजुर्ग के खाते से 65 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। दारागंज में एटीएम से रुपए निकालने गए बुजुर्ग रामाशंकर तिवारी को ठगी करने वाले युवक ने 65 हजार का चूना लगा दिया। उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और फिर खाते से रकम तो उड़ाई ही, 20 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग भी कर ली। दारागंज पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर ठगी करने वाले की तलाश में जुटी हुई है। रामाशंकर तिवारी जंघई के रहने वाले हैं। वह किसी काम से शहर आए थे। इसी दौरान उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी तो वह दारागंज स्थित एटीएम केबिन में गए। इसी दौरान वहां खड़े युवक ने मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 40 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही ₹20 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग का भी मैसेज आ गया। उन्होंने कार्ड देखा तो पता चला कि यह उनका कार्ड नहीं था। जिसके बाद उन्होंने थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत की। दारागंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की तस्वीर कैद है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें