फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 7 एवं 8 फरवरी को

Sat, 29 Jan 2022 06:10 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर फार्मोकोलॉजी के 17 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 7 एवं 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के 23 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी के 17 और असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमिस्ट्री के 6 पद शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य सीधी भर्तियों के लिए भी इंटरव्यू के कार्यक्रम जारी किए गए हैं।

विज्ञापन



चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर फार्मोकोलॉजी के 17 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 7 एवं 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में आयोजित किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चिकित्सा शिक्षा विभाग में ही असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री के 6 पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार सात फरवरी को होगा।

 

 

चिकित्सा शिक्षा (आयुर्वेद) विभाग के तहत प्रवक्ता रोग निदान के 2 पदों पर भर्ती के लिए आठ फरवरी को इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे आयोग में बुलाया गया है। इसके अलावा प्राविधिक शिक्षा विभाग के तहत कर्मशाला अधीक्षक के 14 पदों पर भी सीधी भर्ती होनी है, जिसके लिए 7 एवं 8 फरवरी को आयोग में इंटरव्यू होंगे। इन सभी इंटरव्यू के परिणाम फरवरी में ही जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें