*ट्रेड यूनियनों की हड़ताल 23-24 फरवरी को, कन्वेंशन आज
0 श्रम कानून, बिजली संशोधन बिल समेत कई प्रस्तावों का है विरोध, पूर्व सांसद तपन सेन करेंगे संबोधित
प्रयागराज. ट्रेड यूनियनों की ओर से 23 और 24 फरवरी को अखिल भारतीय हड़ताल की घोषणा की गई है. इसके समर्थन में शनिवार को जन कन्वेंशन प्रस्तावित है, जिसे सीटू के महासचिव पूर्व सांसद तपन सेन समेत कई वरिष्ठ वामपंथी नेता संबोधित करेंगे. शुक्रवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया.
10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, राज्य और केंद्र सरकार के महासंघों एवं बैंक तथा बीमा यूनियनों के आह्वान पर 23 फरवरी से दो दिनी हड़ताल की घोषणा की गई है. हड़ताल चार श्रम संहिताओं, बिजली संशोधन कानून 2021, महंगाई, निजीकरण आदि मुद्दों को लेकर है. इसी क्रम में शनिवार को प्रस्तावित कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए प्रस्तावित ट्रेड यूनियन के नेताओं की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया गया और पर्चे बांटे गए. बैठक में कन्वेंशन और तैयारी पर चर्चा हुई. बैठक में देवेंद्र प्रताप सिंह,रामसागर, अविनाश कुमार मिश्रा,डॉ.कमल, सुभाष चंद्र पांडेय, नसीम अंसारी आदि मौजूद रहे.