फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी व घर का अन्य सामान चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी व घर का अन्य सामान चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी जींद। उचाना मंडी स्थित एक घर से जेवरात सहित एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी व घर का अन्य सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में उचाना मंडी निवासी भीम सिंह ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ अपने बड़े भाई के घर कैथल  गया हुआ था। घर पर कोई नहीं था। सुबह घर पर आने के बाद बाहर का ताला लगा हुआ था। जब घर में प्रवेश किया तो अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। समान संभालने पर बहुता सारा सामान चोरी मिला, जिसमें ३० हजार रुपये की दस माला, 90 हजार रुपये की नकदी, सात सोने के जेवरात, जिसमें चार अंगुठी, एक मांग टीका व दो गले के आभूषण थे। इसके अलावा चांदी के आभूषणों मे चार जोड़ी चुटकी और एक जोड़ी पाजेब थी। इनसे अलग ऊपर वाले कमरे से बहु की लटकन, कान के सोने के झुमके व 15 हजार नकदी भी गायब मिले। इनके अलावा एक एलईडी, दो स्पीकर, पांच एटीएम कार्ड,  आधार कार्ड, पैन कार्ड व बैंक के जरुरी कागजात घर से चोरी हुए मिले। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल पवन कुमार ने कहा कि पुलिस ने मकान मालिक भीम सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें