प्रयागराज। कोरोना काल में रेलवे ने यात्रियों को पूर्व की भांति ट्रेनोंऔर रेलवे स्टेशन परभोजन उपलब्ध करानेकीतैयारी कीहै। इसकेलिएरेलवे बोर्ड स्तरतैयारीशुरू हो गई है। ट्रेनों एवं स्टेशनों पर जहां वेजऔर नॉनवेज आइटम में बढ़ोतरी होगी तो वहीं यात्रियों को आने वाले दिनों में प्रमुख होटलों के भोजन भी उपलब्ध हो जाएंगे।
दरअसल रेलवे की तैयारी है कि यात्रियों को दिए जाने वाले कॉम्बोमील का दायरा बढ़ाया जाए। इसके लिए मेन्यूमें बदलाव आने वाले दिनों में दिख सकता है।मेन्यू बदलनेपर रेलवे बोर्डकी मुहर लगने से थाली में लजीज व्यंजन तो जगह लेंगे ही साथ ही होटलों की तरह मनपसंद आइटम का स्वाद भी यात्री ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि रेलवे में यात्रियों को दी जाने वाली पारंपरिक थाली के स्थान पर होटलों की थाली स्थान ले सकती है। इसक अलावा वेज और नॉनवेज के आइटम में भी बढ़ोत्तरी होगी।अभी जो थाली यात्रियों को मिलतीहै उसमें चावल,एक सब्जी, एकदाल, पापड़, रोटी या पराठा, दही या मीठा आदि रहता है। बहुत से यात्री लो कैलोरी वाला खाना पसंद करते हैं,उनके लिए ट्रेनों की पैंट्री कार में लो कैलोरी खाना उपलब्ध करवाने की तैयारी की गई है। ऐसे में सफर के दौरान जब वेंडर खानेका आर्डर लेने आएगा तो उसे बताना होगा कि किस तरह का खाना चाहिए।
मेन्यू में किया जा रहाहै बड़ा बदलाव
रेलवे का ई-कैटरिंग परभी जोरहै। इसके लिए ट्रेनों में स्थानीय खानेको प्राथमिकतादीजाएगी। नाश्ते में जहां छोले भटूरे,पोहा,चिल्ला जैसा नाश्ता दिए जानेकी तैयारी की जा रही है। ट्रेनों में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए रेलवे का प्रयास हैकि यात्रियों कोबड़े ब्रांडेड वेंडर्स से मंगाकर ही खाना उपलब्ध करायाजाए। रेलवे के एक अफसर ने बताया किबोर्डस्तर पर रेलवेद्वारा बड़े ब्रांड वालीकंपनियों सेबातचीत चल रही है। दशहरा के बाद कैटरिंगमें खासा बदलाव देखने को मिल सकता है।
000000000000000000000000
यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्धहो, यही रेलवे का प्रयास है। रेलवे बोर्ड द्वारा कैटरिंग के संबंध में जो भी निर्णय लिया जाएगा वह उत्तर मध्य रेलवे में लागू होगा।
00 अजीत सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर