फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला युवक का शव, पैर में चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के हिंडन नहर रोड पर बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों से सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किए। युवक के पास से पुलिस को पर्स, मोबाइल, बैग और 11 हजार रुपये मिले। युवक के दाए पैर में गंभीर चोट थी। युवक की शिनाख्त गोल्डी 30 निवासी भिवानी हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पांच और छह की पुलिया के पास नहर रोड पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के दाए पैर में गंभीर चोट के निशान थे। युवक के पास से एक बैग, मोबाइल और पर्स बरामद हुआ। इसके साथ ही युवक के पास से साढे 11 हजार  रुपये भी मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शिनाख्त के प्रयास किए। युवक की शिनाख्त गोल्डी 30 मूलनिवासी भिवानी हरियाणा के रूप में हुई। वह हाल में शक्तिखंड तीन में किराए के मकान में रहता था। एसएचओ इंदिरापुरम संजीव शर्मा ने बताया कि  प्रथम दृष्या सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है। सभी बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला के साथ रहता था लिवइन में पुलिस ने बताया कि मृतक शक्तिखंड तीन में एक महिला केसाथ लिवइन में रहता था। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चली गई थी। वह इन दिनों कुछ करता नहीं था। पुलिस का कहना है कि महिला से बुधवार रात को बात हुई थी तो वह दवाई लाने जाने की बात कह रहा था।एसएचओ का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। वहीं युवक के मोबाइल में एक भी नंबर सेव नहीं है। इससे परिजनों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें