फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: रिटायर जेडी के घर से सवा लाख नगद समेत सात लाख की चोरी

Thu, 24 Sep 2020 07:13 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनगंज के झलवा में रहने वाले रिटायर्ड ऑफिसर के घर से चोरों ने सवा लाख नगद समेत सात लाख का माल उड़ा दिया। घटना तब हुई जब अफसर व उनकी पत्नी बाहर गए थे। वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


झलवा में रहने वाले एसके शुक्ला बोटैनिकल सर्वे ऑफ इंडिया में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। 4 सितंबर को वह किसी काम से नोएडा चले गए थे। जबकि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी भी बाहर चली गई। 22 सितंबर को घर वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद जैसे ही वह घर के भीतर गए, वहां की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।

घर में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। भीतर के सभी कमरों के ताले भी तोड़े गए थे। साथ ही घर में रखा हुआ एक लाख नगद व करीब पांच लाख के गहने गायब थे। इसके अलावा कुछ घरेलू सामान व कीमती साड़ियां भी चोर उठा ले गए थे।
विज्ञापन


भुक्तभोगी अफसर ने सूचना दी तो धूमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घंटों जांच पड़ताल में लगी रही लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद अफसर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें