प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली के लिए रोडवेज की बस सेवाएं बाद फिर से शुरू होगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए। हालांकि मध्य प्रदेश की बस सेवा शुरू ना होने से स्थानीय लोगों को खासी निराशा है। उधर रोडवेज का भी मानना है कि अगर मध्य प्रदेश के लिए भी बसें शुरू हो जाती तो यात्रियों को तो फायदा होता ही रोडवेज की आय में भी वृद्धि होती ।
दरअसल बुधवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में
आमजन को सुगम परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के दृष्टि से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को अन्तर्राजीय बस सेवा संचालन के क्रम में राजस्थान, हरियाणा तथा दिल्ली राज्य में बस सेवाएं प्रारम्भ करने के लिए अनुमति प्रदान की है। इस फैसले के बाद अब प्रयागराज से दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा । अभी तक बसें दिल्ली बॉर्डर तक ही जा रही थी। अब इस निर्णय के बाद दिल्ली के आनंद विहार तक रोडवेज बस संचालन का रास्ता साफ हो गया है। रोडवेज अफसरों का कहना है की लॉक डाउन के पहले मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल आदि समेत तमाम जिलों के लिए जीरो रोड बस स्टेशन से कुल 16 बसों का संचालन हो रहा था। यह सभी बसें फायदे में भी चल रही थी। लॉकडाउन से ही इन शहरों के लिए बस संचालन बंद चल रहा है। अनलॉक होने के बाद प्राइवेट ऑपरेटरों को इसका फायदा हुआ है। कारोबार के सिलसिले में प्रति सप्ताह रीवा जाने वाले मयंक रस्तोगी , प्रवीण कुशवाहा आदि ने बताया कि वर्तमान समय प्राइवेट बस से जाना पड़ता है । प्राइवेट बस ऑपरेटर जहां-तहां बस रोक देते हैं । इसे समय भी काफी लगता है । हम सभी यात्रियों की मांग है कि मध्यप्रदेश के लिए यूपी रोडवेज बस संचालन शुरू करें। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस विषय ने बताया कि अगर मध्य प्रदेश के लिए बसें शुरू होती हैं तो निश्चित ही यात्रियों को लाभ होगा और रोडवेज की आय में भी वृद्धि होगी।