फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए के खिलाफ किसानों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जीडीए के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सबहेडः मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित 6 गांव के किसानों का आंदोलन जारी - जीडीए अधिकारियों के मनमाने रवैए से किसानों में है भारी रोष माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम योजना से प्रभावित किसानों का एक समान मुआवजे को लेकर धरना-प्रदर्शन बीते तीन माह से लगातार जारी है।जीडीए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के रवैए से नाराज किसानों ने बुधवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन में किसानों ने जीडीए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदरपुर के प्राथमिक विद्यालय पर हुए धरना प्रदर्शन में सदरपुर, मैनापुर, नंगलापाट, याकूबपुर, मोरटा और दुहाई गांव के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने कहा कि योजना में 800 एकड़ भूमि पर जीडीए की ओर से किए जा रहे सभी निर्माण कार्यों को उन्होंने रुकवा दिया है। एक समान बढ़ा हुआ मुआवजा देने की किसानों की मांग पर जब तक कोई कार्रवाई नहीं होती है, तब तक कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। किसानों ने कहा कि जीडीए ने उनके साथ धोखाधड़ी करने और 2007 में हुए समझौते का उल्लंघन किया है। किसान नेता सुदीप शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण ने 281 एकड़ जमीन के करीब 76 किसानों को नए अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा दिया है तो अन्य किसानों को भी उसी दर से मुआवजा मिलना चाहिए। जीडीए किसानों के साथ हुए समझौते का भी उल्लंघन कर रहा है। जीडीए अधिकारियों के मनमानी रवैए के खिलाफ ही किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया है। मांगें माने जाने तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर किसान नेता ब्रह्मपाल शर्मा, लोकदीप, प्रशांत कुमार, गौरी शंकर, अनुराग, दीप कौशिक सहित तमाम किसान मौजूद रहे। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें