विदेशी भाषाएं भी खोलेंगी रोजगार के द्वार
विश्वविद्यालय में रोजगारोन्मुखी विदेशी भाषाओं में भी सर्टिफिकेट प्रोग्राम करवाए जाएंगे। इसमें फ्रेंच, जर्मन, अरबी, मंदारिन, रूसी प्रमुख हैं। इनको सीखने के बाद कोई भी विद्यार्थी देश-विदेश में अपने अनुरूप रोजगार सृजित करने में समर्थ होगा। इस पाठ्यक्रम को भारतीय सेना के अधिकारियों और रोजगार के लिए विदेश जाने वालों की जरूरत के अनुसार विकसित किया गया है। साथ ही विद्यार्थी ‘संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास’ के गुर भी सीखेंगे, जिससे वे एक कुशल संचारक बन सकें।
ये हैं सर्टिफिकेट प्रोग्राम
भारतीय संस्कृति और विरासत
कंप्यूटर अप्लीकेशन
बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
डिस्कवरीज इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी
विदेशी भाषाएं : फ्रेंच, जर्मन, अरबी, मंदारिन, रूसी
भारतीय संविधान के मूल सिद्धांत
वित्तीय निवेश रणनीतियां
संगीत (सितार)
संगीत (तबला)
औषधीय पौधे
स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण और योग
मानसिक स्वास्थ्य
बेकरी और कन्फेक्शनरी तकनीक
पुष्प सज्जा कला
कढ़ाई कौशल : हाथ से डिजिटल तक
ड्रेस डिजाइनिंग
भाषा प्रवीणता और व्यक्तित्व विकास