फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के कुलपति पर हाईकोर्ट सख्त

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
गेस्ट फैकेल्टी के वेतन भुगतान के मामले में हाईकोर्ट इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हांगलू पर सख्त है। कोर्ट ने कुलपति के अलावा रजिस्ट्रार और वित्त अधिकारी के खिलाफ भी कड़ा आदेश दिया है। रसायन विभाग के प्रो. अशोक और जेडी पांडेय की याचिका पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की।
विज्ञापन


याची प्रोफेसरों की शिकायत थी कि उन्होंने वर्ष 2013-14 में रसायन विभाग में गेस्ट फैकेल्टी के तौर पर पढ़ाया था। इसका भुगतान उनको नहीं किया गया। जबकि कुछ विभागोें के गेस्ट फैकेल्टी को भुगतान किया गया मगर उनका भुगतान नहीं किया गया। अंतत: तमाम विभागों से भुगतान संबंधी फाइल पास होकर जब कुलपति प्रो. हांगलू के पास पहुंची तो उन्होंने भुगतान का आदेश करने से इंकार कर दिया। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। याची का कहना है कि कोर्ट ने बिना उचित आधार के भुगतान रोकने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कठोर आदेश जारी किया है तथा शीघ्र ही वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें