फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के प्रॉक्टर ने डीजीपी को भेजा पत्र, कुलपति हांगलू की बढ़ाई जाए सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कश्मीरी पंडितों को आतंकवादी संगठन की ओर से धमकी दिए जाने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। इविवि के प्रॉक्टर प्रो. राम सेवक दुबे ने इस संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा है। प्रॉक्टर ने अपने पत्र में लिखा है कि कुलपति रहने के दौरान उनके ऊपर विगत दिनों किए गए हमलों और विरोध को देखते हुए गनर तैनात कर सुरक्षा दी गई है। कुलपति के कश्मीर के मूल निवासी और कश्मीरी पंडित हैं। आतंकवाद के कारण उनके परिवार को दिल्ली में शरण लेने को विवश होना पड़ा था। कई बार आतंकवाद की खुलेआम निंदा की है। पत्र में कहा है कि प्रो. हांगलू की सुरक्षा बढ़ाई जाए। उन्होंने कुलपति के विवि परिसर एवं प्रयागराज नगर में आने-जाने के लिए उपलब्ध सुरक्षा में वृद्धि की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें