Prayagraj News : इलाहाबाद विवि में छात्रों ने किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला।
सुबह 11 बजे के आसपास सभी छात्रों को पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान एलएलबी के तमाम छात्र पुलिस लाइन के गेट पर पहुंच गए और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम पांच बजे पुलिस ने छात्रों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया, जबकि एलएलबी चौथे सेमेस्टर के छात्र शानू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शानू अपनी जमानत नहीं दे सका, जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी हुई। चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर धरना देकर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए उन्होंने कर्नलंगज थाने में तहरीर दी है।
छात्रों ने सोशल मीडिया पर छेड़ा अभियान
छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई के बाद आंदोलन में शामिल छात्र अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने इविवि प्रशासन के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया है। छात्र अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपने आंदोलन के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं यूजीसी को भी ट्वीट कर अपने मांगी रखीं हैं।
गिरफ्तार होने वालों में सीएमपी के भी छात्र
पुलिस ने जिन छात्रों को गिरफ्तार किया, उनमें बड़ी संख्या सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रों की भी थी। जेल भेजा गया छात्र शानू यादव भी सीएमपी डिग्री कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र है।