फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छात्रसंघ बहाली के लिए महापंचायत में गरजे इलाहाबाद विवि के छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 05 Dec 2025 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Allahabad University : छात्रसंघ बहाली समेत फीस वृद्धि व अन्य मुद्दों को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को महापंचायत बुलाई गई। छात्रसंघ भवन पर आयोजित इस महापंचायत बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें छात्रसंघ यूनियन के पूर्व पदाधिकारियों के अलावा कई दलों ने नेताओं ने भी हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
इलाहाबाद विवि छात्रसंघ भवन पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्र महापंचायत का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इसमें पुराने छात्रसंघ पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि सरकार छात्रसंघ को बंद करके युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास है। समस्याओं से जूझ रहे छात्रों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। तानाशाही की पराकाष्ठा पार करते हुए छात्रसंघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा छात्रों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें