Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीसवृद्धि के विरोध में आंदोलन।
- फोटो : अमर उजाला।
छात्र नेता आयुष का आरोप है कि प्रॉक्टर ने लाती मारी, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रॉक्टर ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार छात्र नेता आयुष प्रियदर्शी, सत्यम कुशवाहा, जितेंद्र धनराज, आदर्श भदौरिया एवं 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
दोपहर 12 बजे के आसपास हुई इस घटना के बाद प्रो. हर्ष कुमार ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा कि छात्रों पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए, वरना धरने पर बैठ जाएंगे। इस दौरान पुलिस कर्मी बीच बचाव की कोशिश में जुटे रहे। छात्रों ने दो घंटे बाद विश्वविद्यालय परिसर में प्रॉक्टर के पुतले की शवयात्रा निकाली।
इस दौरान इविवि के सुरक्षा कर्मियों से उनका आमना-सामना हो गया और धक्कामुक्की शुरूहो गई। दोनों के बीच नौबत मारपीट तक पहुंच गई और पुलिस को फिर से बीच बचाव करना पड़ा। वहीं, फीस वृद्धि के विरोध में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले छात्रसंघ भवन के सामने आमरणन अनशन भी जारी रहा। अनशन पर बैठने वालों में छात्र नेताअजय यादव सम्राट, अखिलेश यादव, अजय पांडेय, साश्रस्वत नितिन भूषण एवं सिद्धार्थ गोलू शामिल हैं।