फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad University : इलाहाबाद विवि में प्रवेश के लिए 10 देशों के छात्रों ने दिखाई रुचि, आवेदन शुरू

Sun, 15 Jun 2025 05:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2025-26 के तहत प्रवेश के लिए 10 देशों के 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने अपनी रुचि दिखाई है। इन छात्रों ने भारत सरकार के ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल पर प्रवेश के लिए इविवि को पहली पसंद के रूप में चुना है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2025-26 के तहत प्रवेश के लिए 10 देशों के 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने अपनी रुचि दिखाई है। इन छात्रों ने भारत सरकार के ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल पर प्रवेश के लिए इविवि को पहली पसंद के रूप में चुना है। दाखिले के लिए ये छात्र 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच बढ़ी लोकप्रियता इविवि के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

स्नातक, परास्नातक एवं शोध पाठ्यक्रमाें में प्रवेश के लिए श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, तंजानिया, वियतनाम, घाना, कनाडा, यमन और नाइजीरिया के 50 से अधिक छात्रों ने ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल पर इविवि को वरीयता दी है। छात्रों को चार श्रेणियों में रखा गया है। इसमें विदेशी नागरिक, भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) कार्डधारक, अनिवासी भारतीय (एनआरआई) और एनआरआई वार्ड शामिल हैं। विदेशी नागरिक, ओसीआई कार्डधारक व एनआरआई श्रेणी के छात्रों को ‘स्टडी इन इंडिया’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना है।

पंजीकरण के बाद एक विशिष्ट आईडी (यूआईडी) बनाई जाएगी, जिसकी आवश्यकता प्रवेश प्रक्रिया के दौरान होगी। इन श्रेणी के अभ्यर्थियों को यूआईडी नंबर प्राप्त होने के बाद ईमेल आईडी internationalstudentsoffice@allduniv.ac.in पर आवेदन करना है, जबकि एनआरआई वार्ड श्रेणी के अभ्यर्थी सीधे ईमेल आईडी पर आवेदन कर सकते हैं।

बीएएलएलबी व एलएलबी को छोड़कर बाकी पाठ्यक्रमों में 20-20 फीसदी सीटें आरक्षित हैं, जबकि बीएएलएलबी व एलएलबी में दो-दो सीटें हैं। सीटें खाली रह जाने पर आवेदन की समय सीमा तब तक के लिए बढ़ाई जा सकती है, जब तक कि यूजी, पीजी व पीएचडी में सामान्य अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।

इविवि के अंतरराष्ट्रीय छात्र सलाहकार डॉ. विष्णु प्रभाकर के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए प्रवेश अतिरिक्त सीटों पर होगा, जो किसी भी पाठ्यक्रम की स्वीकृत सीटों को प्रभावित नहीं करेगा। किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए छात्र ईमेल आईडी internationalstudentsoffice@allduniv.ac.in या isa@allduniv.ac.in पर संपर्क करें। अंतरराष्ट्रीय छात्रों प्रवेश से संबंधित सभी पत्राचार अंतरराष्ट्रीय छात्र सलाहकार कार्यालय, द्वितीय तल, प्रो. ईश्वर टोपा शैक्षणिक परिसर, सीनेट हाउस, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें