फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रयागराज से अयोध्या के लिए चलेगी ई-अटल बस, अगले चरण में कानपुर का भी है नंबर

Sun, 15 Jun 2025 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी रोडवेज की ई-अटल बस सेवा की शुरुआत अब अयोध्या के लिए भी होगी। जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा। अयोध्या के बाद वाराणसी व कानपुर के लिए भी ई-अटल बस सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
ई बस सेवा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रोडवेज की ई-अटल बस सेवा की शुरुआत अब अयोध्या के लिए भी होगी। जल्द ही इसका संचालन शुरू होगा। अयोध्या के बाद वाराणसी व कानपुर के लिए भी ई-अटल बस सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है। वर्तमान समय प्रयागराज से प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, ऊंचाहार, गोपीगंज, खागा, मूरतगंज, कुंडा, हंडिया के लिए यह बसें संचालित हैं। दरअसल महाकुंभ शुरू होने के पूर्व ही यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को 24 ई-अटल बसें मिली थीं। महाकुंभ के दौरान इन बसों का संचालन शटल सेवा के रूप में हुआ।

महाकुंभ समापन के बाद ये बसें उन शहरों और कस्बों के लिए शुरू की गईं, जिनकी प्रयागराज से अधिकतम दूरी 100 किमी या उससे कम है। अब रोडवेज ने 200 किमी के दायरे वाले शहरों के लिए यह सेवा शुरू की है। क्योंकि एक बार चार्ज होने पर यह बस 200 किमी का सफर तय कर सकती है।

अभी हाल ही में रोडवेज ने प्रयागराज से लखनऊ और रॉबर्ट्सगंज के लिए भी ई-अटल बस सेवा की शुरुआत की। क्योंकि इन दोनों ही शहरों में चार्जिंग स्टेशन तैयार हो चुके हैं। फिलहाल 40 सीटों की क्षमता वाली दो-दो बसें लखनऊ और रॉबर्ट्सगंज के लिए शुरू की गई हैं। लखनऊ वाली ई-अटल बस का ऊंचाहार, रायबरेली में और रॉबर्ट्सगंज जाने वाली ई-बस का विंध्याचल और मिर्जापुर में ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

प्रयागराज से लखनऊ और रॉबर्ट्सगंज के लिए ई-अटल बस सेवा शुरू की गई है। जल्द ही अयोध्या के लिए इस सेवा शुरू करने की तैयारी है। - रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज।

ई-अटल बस सेवा का किराया

प्रयागराज से लखनऊ : 386 रुपये

प्रयागराज से रायबरेली : 230 रुपये

प्रयागराज से रॉबर्ट्सगंज : 318 रुपये

प्रयागराज से मिर्जापुर : 183 रुपये

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें